कैसरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना महमूदशाह बाबा मजार के पास हुई। महिला मजार पर दर्शन करने आई थी। मृतका की पहचान बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के सखवा बेलनापुर गांव निवासी नूरजहां (लगभग 72 वर्ष) पत्नी मोहम्मद यासीन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नूरजहां गुरुवार को महमूदशाह बाबा की मजार पर जियारत करने आई थीं। सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर कैसरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कैसरगंज थाना अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि वाहन और चालक दोनों फरार हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है, लेकिन आवेदन मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
कैसरगंज में वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत:महमूदशाह मजार पर दर्शन करने आई थीं; वाहन को लेकर चालक फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












