HomeHealth & Fitnessऊर्जा निगमों में कार्यरत कर्मचारियों ने मनाया मजदूर दिवस

ऊर्जा निगमों में कार्यरत कर्मचारियों ने मनाया मजदूर दिवस

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बैठक कर मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प लिया। बैठक में यह सर्वसम्मति से प्रतिज्ञा ली गई कि जब तक विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों को उनके कार्य के अनुरूप न्यूनतम वेतनमान 22 हजार प्रति माह नहीं मिल जाता,तब तक संगठन का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। साथ ही,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सदन में की गई घोषणा के अनुरूप सरकार द्वारा गठित आउटसोर्सिंग निगम में ऊर्जा निगमों में कार्यरत लगभग 78,000 संविदा कर्मचारियों को शामिल किए जाने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया गया। संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक इन कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग निगम में समाहित नहीं किया जाता,तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments