Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)प्रगणकों ने जनगणना कार्य पूरा किया:शोहरतगढ़ में भीषण गर्मी के बीच सत्यापन...

प्रगणकों ने जनगणना कार्य पूरा किया:शोहरतगढ़ में भीषण गर्मी के बीच सत्यापन जारी, अधिकारी ने दिए निर्देश


सिद्धार्थनगर के तहसील शोहरतगढ़ क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 22 मई से जनगणना का कार्य चल रहा है। प्रगणक घर-घर जाकर ऑनलाइन दर्ज सूचनाओं का सत्यापन और गणना कर रहे हैं। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण प्रगणकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हीटवेव से बचने के लिए वे गमछा, तौलिया, कैप और पानी की बोतल साथ लेकर चल रहे हैं। वे सुबह-शाम के समय में कार्य निपटा रहे हैं। इस कार्य के तहत मकानों का सूचीकरण, नजरी नक्शा तैयार करना, किरायेदारों, प्रवासी मजदूरों, अस्थायी निवासियों और लंबे समय से बंद पड़े मकानों सहित अन्य आवश्यक विवरण दर्ज किए जा रहे हैं। दुधवनियां बुजुर्ग सर्किल 004 के सुपरवाइजर निसार अहमद, एचएलबी 0019 के प्रगणक रामदेव यादव और एचएलबी 0020 के देवेंद्र सिंह ने अपना निर्धारित कार्य समय पर पूरा कर लिया है। क्षेत्र के एचएलबी 285 के प्रगणक सुग्रीव यादव ने भी कार्य पूर्ण होने पर खुशी व्यक्त की। जनगणना अधिकारी और तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव ने बताया कि 124 सुपरवाइजर और 747 प्रगणक 22 मई से घर-घर जाकर जनगणना का कार्य कर रहे हैं। वे सुपरवाइजरों और प्रगणकों के कार्यों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि कोई भी सुपरवाइजर या प्रगणक कार्य में ढिलाई न बरते। सभी निर्धारित समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कार्य को पूरा करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments