सिद्धार्थनगर के खेसरहा विकास खंड में कैथवलिया से बांसी पनघटिया बांध तक जाने वाला मार्ग अत्यंत जर्जर स्थिति में है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क निर्माण के बाद से इसकी मरम्मत नहीं हुई है, जिसके कारण यह पूरी तरह उखड़ चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं और सड़क पर घास-फूस उग आने से इसकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के आवागमन का मुख्य साधन है। बरसात के मौसम में सड़क की हालत और भी खराब हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी कठिन हो जाता है। दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण जिला पंचायत द्वारा कराया गया था, लेकिन निर्माण के बाद से इसकी सुध नहीं ली गई। गांव के रामलखन यादव ने बताया कि सड़क की हालत वर्षों से खराब है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। सगीर अहमद के अनुसार, सड़क पर उगी झाड़ियां और गड्ढे राहगीरों के लिए लगातार परेशानी का कारण बने हुए हैं। शिवकुमार त्रिपाठी ने कहा कि बरसात में यह मार्ग कीचड़युक्त हो जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित रहता है। मोहम्मद नसीम ने प्रशासन से शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने जिला पंचायत और संबंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया है। उन्होंने सड़क की तत्काल मरम्मत और सफाई कराने की मांग की है, ताकि उन्हें सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
आजादी के बाद भी विकास से कोसों दूर कैथवलिया-पनघटिया मार्ग:गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, राहगीर जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












