HomeHealth & Fitnessरायबरेली: बदमाशों ने सर्राफ़ा व्यवसायी को मारी गोली , सोने-चांदी से भरा...

रायबरेली: बदमाशों ने सर्राफ़ा व्यवसायी को मारी गोली , सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फ़रार

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सर्राफ़ा व्यवसायी को गोली मारकर लुटेरे सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फ़रार हो गए।घटना गुरुवार देर रात की है जब व्यवसायी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। घायल व्यवसायी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मिल एरिया थाना क्षेत्र के अम्बेडकर नगर मुहल्ले में रमन कुमार सर्राफ़ा की दुकान है। गुरुवार को करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे कि रास्ते मे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

विरोध करने पर बदमाशों ने रमन कुमार को गोली मार दी और उनके पास मौजूद सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल व्यापारी सड़क पर गिर पड़े।

आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।घायल व्यापारी रमन कुमार के अनुसार लूटे गए बैग में करीब पांच लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने-चांदी के आभूषण रखे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है,जल्द ही बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments