HomeHealth & Fitness22 लाख की एफडी पर 19.80 लाख का फर्जी लोन, बैंक मैनेजर...

22 लाख की एफडी पर 19.80 लाख का फर्जी लोन, बैंक मैनेजर गिरफ्तार  

उतरौला (बलरामपुर)। श्रीदत्तगंज पुलिस ने इंडियन बैंक चमरूपुर महदेईयां शाखा के पूर्व मैनेजर दिनेश कुमार पासवान को ग्राहक की 22 लाख रुपये की एफडी पर फर्जी तरीके से 19.80 लाख रुपये का लोन कर गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सहायक ब्रांच मैनेजर निखिल कुमार को पुलिस 30 मई को ही गिरफ्तार कर चुकी है।

घटना का विवरण
23 दिसंबर 2025 को जनार्दन सिंह पुत्र सूरजपाल सिंह, निवासी नया नगर बिशुनपुर, थाना कोतवाली उतरौला ने तहरीर दी थी कि उन्होंने जमीन बेचकर 22 लाख रुपये इंडियन बैंक शाखा चमरूपुर महदेईयां के खाता संख्या 50323009798 में जमा किए थे। आरोप है कि तत्कालीन बैंक मैनेजर दिनेश कुमार पासवान और असिस्टेंट मैनेजर निखिल कुमार पासवान ने जोर देकर पूरी रकम की एफडी करवा दी। इसके बाद बिना जानकारी के उनकी एफडी पर 19.80 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कर दिया गया।

जांच में आरोप सही पाए गए
प्रार्थना पत्र की जांच में घटना सही पाए जाने पर थाना श्रीदत्तगंज में मु0अ0सं0 68/2026 धारा 316(5), 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अविरल शुक्ला की टीम ने 02 जून को अभियुक्त दिनेश कुमार पासवान उम्र 34 वर्ष, पुत्र रामसागर पासवान, निवासी मुरतनवा परमेश्वरपुर, थाना चिलुवाताल, जनपद गोरखपुर को चिलुआताल से गिरफ्तार किया।

आरोपी ने कबूला जुर्म  
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि बैंक का टारगेट पूरा करने के लिए सह प्रबंधक के साथ मिलकर खाताधारक पर दबाव डालकर 22 लाख की एफडी कराई गई। फिर खाताधारक की जानकारी के बिना एफडी की 90 प्रतिशत राशि यानी 19.80 लाख का लोन कर खाते में जमा किया गया।

गिरफ्तारी टीम
थानाध्यक्ष अविरल शुक्ला, व0उ0नि0 अशोक कुमार, व0उ0नि0 रामधारी दिनकर और आरक्षी रवि दूबे टीम में शामिल रहे। अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments