#बस्ती_न्यूज
उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत रविवार को वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बघौड़ी ग्राम में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। थाना अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में महिलाओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया और उन्हें जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीम ने बघौड़ी गांव में घर-घर जाकर महिलाओं को सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान उपनिरीक्षक उपेंद्र शर्मा, गामा यादव और महिला आरक्षी जानवी सिंह ने आशा बहुओं और समूह सखियों के साथ मिलकर चौपाल लगाई। पुलिस ने महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा और सम्मान पर चर्चा की। सम्मेलन की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि शिकायतों का तत्काल निस्तारण रही। एक विवाहिता ने अपनी सास द्वारा मानसिक प्रताड़ना की शिकायत की, जिस पर पुलिस ने सास को बुलाकर काउंसलिंग की और घरेलू हिंसा के कानूनी पहलुओं से अवगत कराया। एक अन्य मामले में भी बहू के परिजनों को बुलाकर आपसी सहमति से मनमुटाव खत्म कराया गया। चौपाल में महिलाओं को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना और निराश्रित महिला पेंशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें नारी शक्ति वंदन अधिनियम और घरेलू हिंसा के विरुद्ध कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। महिलाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के पंपलेट वितरित किए गए और उन्हें साइबर सुरक्षा तथा ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में शिक्षित किया गया। महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से उनमें सुरक्षा का भाव बढ़ा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
वाल्टरगंज पुलिस चौपाल में सुलझे पारिवारिक विवाद:मिशन शक्ति के तहत ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन, किया जागरूक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












