महराजगंज में डंपर हादसे में मारे गए तीन युवकों के परिजनों से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस नेता राजू कुमार गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में उनका चालान किया। राजू गुप्ता ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि वह महिलाओं को कथित तौर पर भड़का रहे थे। राजू कुमार गुप्ता पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद कुछ महिलाओं के साथ बरोहिया नहर पटरी स्थित अंतिम संस्कार स्थल की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान महिलाओं और महिला पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस पर अभद्रता का आरोप राजू गुप्ता का आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज की। इसी दौरान पुलिस और उनके बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर निचलौल थाने पहुंची। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में उनका चालान किया। बाद में उन्हें तहसील न्यायालय में पेश किया गया, जहां से मुचलके पर रिहा कर दिया गया। लिखित आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार पर सहमत हुआ था परिवार यह पूरा घटनाक्रम डंपर हादसे में तीन युवकों की मौत के बाद सामने आया। मृतकों के परिजनों ने लिखित आश्वासन मिलने के बाद अंतिम संस्कार के लिए सहमति जताई थी। इसी दौरान किसान कांग्रेस नेता राजू कुमार गुप्ता मृतकों के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद कुछ महिलाएं उनके साथ अंतिम संस्कार स्थल की ओर जाने लगीं, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। एसडीएम बोले- महिलाओं को भड़काने का आरोप एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने लिखित आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार के लिए सहमति दी थी। उन्होंने कहा कि किसान कांग्रेस नेता पर महिलाओं को कथित रूप से भड़काने का आरोप था। इसी आधार पर शांतिभंग की आशंका में उनका चालान किया गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान अभद्रता के लगाए गए आरोपों को लेकर पुलिस की ओर से अलग से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में किसान कांग्रेस नेता राजू गुप्ता गिरफ्तार:डंपर हादसे के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे, पुलिस पर अभद्रता का आरोप
RELATED ARTICLES












