Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बिशनपुर अदरौना में फार्मर रजिस्ट्री कैंप:16 किसानों का पंजीकरण, सरकारी योजनाओं का...

बिशनपुर अदरौना में फार्मर रजिस्ट्री कैंप:16 किसानों का पंजीकरण, सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ


बृजमनगंज ब्लॉक क्षेत्र के विशुनपुर अदरौना स्थित पंचायत भवन में सोमवार को फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप पंचायत सहायक अधिकारी गुलाब पाठक और सचिव आनंद पांडेय की देखरेख में संपन्न हुआ। इस आयोजन के दौरान कुल 16 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया गया। पंचायत सहायक विकास अधिकारी गुलाब पाठक ने बताया कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक किसान का फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से हो। उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के तहत किसानों को प्रचार वाहनों के माध्यम से गांव-गांव जाकर फार्मर रजिस्ट्री से होने वाले फायदों और इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही, हर ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में सचिव की देखरेख में कैंप लगाकर किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है। इस कैंप में ग्राम प्रधान दिलीप निषाद सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments