बहराइच जिले के पयागपुर तहसील क्षेत्र के झाला तरहर गांव निवासी एक किसान ने खेत के सीमांकन में देरी की शिकायत की है। किसान का कहना है कि वह पिछले करीब एक वर्ष से गाटा संख्या 553 के सीमांकन के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रार्थना पत्र दे रहे हैं, लेकिन अब तक सीमांकन नहीं हो सका है। किसान ढेले पुत्र अगनू के अनुसार, उन्होंने तहसील दिवस और थाना दिवस सहित कई अवसरों पर शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि मामले में जिलाधिकारी द्वारा भी निस्तारण के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। किसान ने बताया कि अब वह मुख्यमंत्री जनता दर्शन में अपनी शिकायत लेकर जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस संबंध में तहसीलदार अंबिका चौधरी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि राजस्व निरीक्षक से रिपोर्ट प्राप्त कर प्रकरण की जांच कराई जाएगी तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एक साल से खेत के सीमांकन हेतु भटक रहा किसान:बहराइच में तहसीलदार बोले- कराई जाएगी कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












