जून माह की शुरुआत होते ही रामनगर सेमरा नानपारा क्षेत्र के किसान खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान की तैयारी में जुट गए हैं। गांवों में खेतों की जुताई और धान की नर्सरी लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। किसान कहीं ट्रैक्टरों से तो कहीं परंपरागत तरीके से बैलों और अन्य पशुओं की मदद से खेतों को तैयार कर रहे हैं। हाल ही में हुई हल्की बारिश और मौसम में आई नमी से किसानों को नर्सरी तैयार करने में सुविधा मिल रही है। खेतों में सुबह से शाम तक किसानों की व्यस्तता देखी जा रही है। कृषि कार्यों में परिवार के अन्य सदस्य भी सहयोग कर रहे हैं, जिससे समय पर नर्सरी तैयार की जा सके। जगत राम वर्मा, लाडली प्रसाद और जगदीश जैसे किसानों का कहना है कि समय पर नर्सरी तैयार होने से धान की रोपाई भी निर्धारित समय पर हो सकेगी, जिससे अच्छी पैदावार मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र के अधिकांश किसान उच्च गुणवत्ता वाले धान के बीजों का चयन कर रहे हैं। खेतों में बढ़ी गतिविधियों से ग्रामीण अंचलों में खरीफ सीजन की रौनक साफ दिखाई देने लगी है।
धान की नर्सरी तैयार करने में जुटे किसान:नौतपा में तपकर बना रहे क्यारियां, बारिश का इंतजार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












