हुजूरपुर क्षेत्र के नकहरा अब्बोपुर में पकी हुई मक्का की फसल पर संकट मंडरा रहा है। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। किसानों के अनुसार, खेतों में पानी भरने से मक्के के कुछ पौधे गिर गए हैं और सड़ने लगे हैं। यह स्थिति किसानों के लिए चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि फसल कटाई के लिए पूरी तरह तैयार थी। किसान सुंदर सिंह, सुनील कुमार, पंडित सिंह और राजेश सिंह ने बताया कि उन्होंने नवंबर माह में इस फसल की बुवाई की थी। कड़ी मेहनत के बाद फसल पककर तैयार हो गई थी, लेकिन अचानक बदले मौसम ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। किसानों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही, तो पकी हुई फसलें खेतों में ही सड़ जाएंगी। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होगा, क्योंकि वे फसल बेचकर अपनी आजीविका चलाते हैं।
हुजूरपुर में मक्का की पकी फसल को नुकसान:बारिश और तेज हवाओं से किसान चिंतित, सड़ने का डर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












