श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 730 पर बीती रात एक सड़क हादसा हुआ। सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से तेज रफ्तार बाइक टकराने से ससुर और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गिलौला थाना क्षेत्र निवासी राधेश्याम अपनी बहू के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इकौना थाना क्षेत्र के सीताद्वार मोड़ के पास यह हादसा हुआ। उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।
इकौना में सड़क हादसे में ससुर-बहू गंभीर घायल:खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES












