HomeHealth & Fitnessपांच बच्चों के बाप ने की घिनौनी हरकत ,10 साल की मासूम...

पांच बच्चों के बाप ने की घिनौनी हरकत ,10 साल की मासूम से किया दुष्कर्म का प्रयास 

मोहनलालगंज।  मोहनलालगंज में पांच बच्चों के बाप ने रिश्तों की मर्यादा तार तार कर हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। आरोप है कि रिश्ते के मौसा ने दस साल की बच्ची को आम देने के बहाने अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बहन को खोजते हुए पहुंचे भाई को देखकर घबराया आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना का शिकार बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। 

पीजीआई के नटखेड़वा घोसियाना तेलीबाग निवासी 42 वर्षीय वसीम ने मोहनलालगंज के एक गांव में अपनी ससुराल में भी मकान बना रखा है। आरोप है कि रविवार की देर शाम वसीम ने पड़ोस में रहने वाली रिश्ते की भतीजी पांचवी की छात्रा को आम देने के बहाने अपने घर बुला लाया। फिर कमरे में उसके साथ घिनौनी हरकत कर दुष्कर्म का प्रयास किया। इतने में बहन को खोजते हुए उसका भाई आरोपी के घर पहुंच गया जिसे देखकर आरोपी वसीम घबराकर वहां से भागकर जंगल में जाकर छिप गया। 

भाई को देखते ही मासूम फूट फूट कर रो पड़ी। घर पहुंचकर बच्ची ने अपनी मां को आपबीती बताई तो परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। फौरन वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। एसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया बच्ची की मां की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments