श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बढ़हिन पुरवा (पूरेवाले) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी भोली पुत्र हुसैनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 31 मई की शाम करीब छह बजे गांव के ही कोयली पुत्र हुसैनी, मंजूर अली पुत्र मुकद्दम अली, सहाबुद्दीन पुत्र नवबत अली तथा मुकद्दम अली पुत्र हुसैनी पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। जब भोली ने इसका विरोध किया और गाली देने से मना किया तो आरोपित भड़क गए। आरोप है कि चारों लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस मारपीट में भोली को चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित ने मल्हीपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विनायक सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुरानी रंजिश में मारपीट:श्रावस्ती के मल्हीपुर में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












