#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। मध्य प्रदेश से मुजफ्फरपुर जा रहे इस ट्रक के चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक नरेंद्र पाल (पुत्र महाराज पाल, निवासी शिवपुरी, मध्य प्रदेश) अपने ट्रक से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे थे। कप्तानगंज क्षेत्र में पहुंचने पर ट्रक में अचानक आग भड़क उठी। किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि विकट परिस्थिति को भांपते हुए चालक नरेंद्र पाल ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रक से छलांग लगा दी। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो एक बड़ी राहत की बात रही। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आग लगने की सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दूर-दूर तक धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। फिलहाल, ट्रक में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान:बस्ती के कप्तानगंज में हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












