#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत पोखरा में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। नहर किनारे रखी घनश्याम प्रजापति और अन्य ग्रामीणों की लकड़ी जलकर राख हो गई। इस घटना से शारीरिक रूप से विकलांग घनश्याम की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने बोरिंग चालू कर आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचित करने का प्रयास किया, लेकिन उनका टोल फ्री नंबर नहीं लगा। इसके बाद 112 पर पुलिस को सूचना दी गई, जो मौके पर पहुंची। हालांकि, जब तक अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंचता, तब तक स्थानीय लोग आग पर काफी हद तक काबू पा चुके थे। आग बुझाने में सूरत प्रजापति, राम बेचन प्रजापति, रामपाल, राहुल, साहुल, राम लौट यादव, गोलू जमाई सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने अथक प्रयास किया। इस अग्निकांड में शारीरिक रूप से विकलांग घनश्याम प्रजापति की सारी लकड़ी जलकर राख हो गई। यह लकड़ी उनके परिवार के लिए भोजन पकाने का एकमात्र साधन थी। पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे घनश्याम के लिए यह घटना एक बड़ी क्षति है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में नहर किनारे लकड़ी में लगी आग:विकलांग व्यक्ति की रोजी-रोटी पर संकट, ग्रामीणों ने बुझाई आग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












