Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के बैरिहवा पेट्रोल टंकी के पास लगी आग:पैकोलिया क्षेत्र में हुई...

बस्ती के बैरिहवा पेट्रोल टंकी के पास लगी आग:पैकोलिया क्षेत्र में हुई घटना, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू; कोई जनहानि नहीं

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के पैकोलिया थाना क्षेत्र के हर्रैया-बभनान मार्ग पर स्थित बैरिहवा पेट्रोल टंकी के पास अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगी थीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया था। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। राजस्व टीम की ओर से हल्का लेखपाल गौरव पांडेय मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फायर ब्रिगेड की टीम भी बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। प्रशासन और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई के कारण आग को बड़े पैमाने पर फैलने से रोका जा सका और किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments