Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाई गई:एनसीसी कैडेटों ने देशभक्ति की भावना...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाई गई:एनसीसी कैडेटों ने देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में 47 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में शिव हर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ मनाई गई। शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का निर्देशन कैप्टन जितेंद्र कुमार सिंह शाही ने किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में कैप्टन जितेंद्र कुमार सिंह शाही ने कैडेटों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह भारत द्वारा 6-7 मई 2025 की रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों के खिलाफ चलाया गया एक सटीक और रणनीतिक सैन्य अभियान था। कैप्टन शाही ने आगे बताया कि यह अभियान 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था। उस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी। कैप्टन शाही ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारतीय सेना के शौर्य, साहस और आधुनिक तकनीक का प्रतीक बताया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय वायुसेना, थल सेना और नौसेना ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाया था। उन्होंने एनसीसी कैडेटों से तकनीक और अनुशासन पर विशेष ध्यान देने का आग्रह करते हुए कहा कि वे ही देश का भविष्य हैं। वर्षगांठ समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ विषय पर एक पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में लक्ष्मी, शुभी पांडेय, आंचल सोनी, तन्वी, अनिरुद्ध यादव, राजमणि गुप्ता, शिवांश सिंह, आनंद दुबे सहित कुल 39 एनसीसी कैडेट उपस्थित थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments