Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में पांच बिजली खंभे गिरे:चक्र भंडार गांव में चार दिन से...

श्रावस्ती में पांच बिजली खंभे गिरे:चक्र भंडार गांव में चार दिन से पसरा अंधेरा, जनजीवन प्रभावित


श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के चक्र भंडार गांव में पांच बिजली के खंभे गिरने से ट्रांसफार्मर जमीन पर आ गया है। इस घटना के कारण पिछले चार दिनों से पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बिजली गुल होने से गांव में पेयजल संकट गहरा गया है, क्योंकि पानी की आपूर्ति बाधित है। रात के समय पूरे गांव में अंधेरा छाया रहता है, और भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासी जानकी प्रसाद वर्मा, भाजपा बूथ इंचार्ज मंसाराम और भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन व विद्युत विभाग से तत्काल नए खंभे लगाकर ट्रांसफार्मर को ठीक कराने और गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र बिजली व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस संबंध में अधिशासी अभियंता विकास चंद्र ने बताया कि काम चालू है और कल तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments