HomeHealth & Fitnessबिहार: भागलपुर से पांच बच्चियां रहस्यमय तरीके से गायब, परिजन परेशान

बिहार: भागलपुर से पांच बच्चियां रहस्यमय तरीके से गायब, परिजन परेशान

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 से पांच बच्चियों के रहस्यमय तरीके से गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार सुबह बच्चियों के गायब होने की बात सामने आई।

बताया जा रहा है कि गांव की एक और बच्ची को साथ ले जाने पर बहुत पैसे देने की बात इन सभी से कही गई थी। लेकिन वो नहीं गई। संध्या नाम की इस बच्ची ने इस बात का खुलासा किया। पांच बच्चियों के इस तरह लापता होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

गायब होने वाली बच्चियों में पल्लवी, गंगा, श्वेता आदि शामिल हैं। परिजन का आरोप है कि रात में ही पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। वहीं संध्या ने बताया कि पल्लवी उसके सााथ ही पढ़ती है और उसने उससे खूब सारे पैसे मिलने की बात कही थी। लेकिन वो उसके साथ नहीं गई।

बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात करीब 11 बजे के बाद से सभी बच्चियां अचानक लापता हैं। सभी बच्चियों की उम्र करीब 8 से 10 साल बताई जा रही है। परिजन के अनुसार सभी बच्चियां एक ही गांव की रहने वाली थीं और आपस में दोस्ती थीं।

घटना के बाद पूरे मोहल्ले में हड़कंप और दहशत का माहौल बना हुआ है। उधर परिजन रातभर बच्चियों की तलाश में जुटे रहे, लेकिन अबतक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजन ने नाथनगर थाना पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी और बच्चियों के जल्द खोजबीन की गुहार लगाई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस की ओर से अबतक गंभीर पहल नहीं की गई है। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। लोगों को आशंका है कि बच्चियां मानव तस्कर गिरोह के चंगुल में हो सकती है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments