Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बिस्कुट लेने निकली मासूम को मिनी बस ने रौंदा:बस्ती में इलाज के...

बिस्कुट लेने निकली मासूम को मिनी बस ने रौंदा:बस्ती में इलाज के दौरान पांच वर्षीय राधिका की मौत

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में एक सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्ची राधिका गुप्ता की मौत हो गई। गुरुवार दोपहर बभनान-हर्रैया मार्ग पर बिस्कुट खरीदने जा रही राधिका को एक तेज रफ्तार मिनी बस ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह घटना हर्रैया क्षेत्र के भौखरी गांव में हुई। राधिका अपने घर के सामने स्थित दुकान पर बिस्कुट लेने जा रही थी, तभी बभनान की ओर से आ रही मिनी बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद परिजन तुरंत राधिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान राधिका की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। राधिका भौखरी गांव निवासी रमेश कुमार गुप्ता की पुत्री थी। राधिका यूकेजी की छात्रा थी। उसकी असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में दुख की लहर दौड़ गई है। मृतका का एक नौ वर्षीय बड़ा भाई कार्तिक है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल मिनी बस को कब्जे में ले लिया है। हालांकि, बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments