Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)वन्यजीवों संग सेल्फी, भीड़ बन रही खतरा:लक्ष्मीपुर में वन विभाग ने किया...

वन्यजीवों संग सेल्फी, भीड़ बन रही खतरा:लक्ष्मीपुर में वन विभाग ने किया जागरूक


वन्यजीवों के साथ मानव संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग के उत्तरी चौक रेंज ने शाहपुर पुल कुसमहवा गांव में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को वन्यजीवों के प्रति सतर्क रहने और सुरक्षा उपायों को अपनाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वन क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह के निर्देशन में आयोजित इस गोष्ठी में ग्रामीणों को सलाह दी गई कि वे जंगल या खेतों के आसपास अकेले न जाएं। वन्यजीव दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। अधिकारियों ने बताया कि कई बार वन्यजीवों के आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने पर लोग उनके साथ रील और सेल्फी बनाने लगते हैं। इसके अलावा, भीड़ इकट्ठा कर उन्हें घेरने का प्रयास भी करते हैं। ऐसी गतिविधियों से वन्यजीव घबरा जाते हैं, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वन विभाग की टीम ने लोगों से वन्यजीव संरक्षण में सहयोग करने और ऐसी गैर-जिम्मेदाराना गतिविधियों से बचने की अपील की। विभाग ने ग्रामीणों से जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करने का आग्रह किया। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह, डिप्टी रेंजर राकेश कुमार, वन दरोगा अंकित, वन दरोगा कपिल, मीनू मिश्रा, वन वाचर नंदू, वाचर रामधनी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामअचल यादव, लल्लू सिंह और रामबहाल मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments