श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक स्थित निरहा ग्राम सभा में सड़क किनारे खुली नाली बह रही है। यह नाली उतमापुर ग्राम सभा के अंतर्गत आती है। इस नाली में घास उगने के कारण गंदगी और दुर्गंध का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या सोनवा थाना क्षेत्र से संबंधित है। खुली नाली के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। नाली से उठने वाली दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप से स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है, जिससे उन्हें लगातार स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों में टाइफाइड, डेंगू, चिकनगुनिया और काला ज्वार जैसी गंभीर बीमारियों की आशंका बनी हुई है। संतोष, राम कुमार, मुकेश और अभय जैसे स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए।
निरहा में खुली नाली से दुर्गंध, मच्छरों का प्रकोप:श्रावस्ती के गिलौला ब्लॉक में बीमारियों का खतरा बढ़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












