HomeHealth & Fitnessबंधक बनाकर लूट करने वाले यूपी पुलिस के सिपाही समेत चार गिरफ्तार

बंधक बनाकर लूट करने वाले यूपी पुलिस के सिपाही समेत चार गिरफ्तार

लखनऊ। शनिवार यूपी पुलिस के एक सिपाही सहित 4 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इन पर आरोप हैं कि निवेश का झांसा देकर इन्होंने दो लोगों को लूट लिया था। दोनों को प्राइवेट कंपनी में निवेश के लिए बुलाया था। उसके बाद बंधक बनाकर उनसे 5 लाख रुपए छीन लिए। विरोध करने पर मारपीट भी की। आरोपियों के साथ सीआरपीएफ का एक दरोगा और एक अन्य व्यक्ति भी था, जो अभी फरार है।

पुलिस के मुताबिक, वृंदावन कॉलोनी निवासी प्रभाकर सिंह की तहरीर पर 11 जून को चिनहट कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें प्रभाकर ने आरोप लगाया गया था कि उनके भाई दिवाकर सिंह और उनके मित्र अनूप शुक्ला को एक कंपनी में निवेश कर कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच दिया गया था। उसके बाद जब निवेश के लिए पैसे लेकर गए तो उनसे पैसे लेकर मारपीट की गई। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे एक सिंडिकेट के रूप में काम करते थे। लोगों को निवेश के नाम पर बुलाकर खुद को पुलिस की विभिन्न शाखाओं का अधिकारी बताकर डराते-धमकाते थे और उनसे पैसे ऐंठते थे। कई बार लूटपाट भी करते थे। डीसीपी ईस्ट दीक्षा शर्मा ने बताया कि मामले की जांच के दौरान सीआरपीएफ दरोगा का नाम जय प्रकाश यादव की संलिप्तता सामने आई।

वह अभी फरार चल रहा है। दरोगा सहित एक अन्य आरोपी आनंद दुबे भी इस मामले में नामजद किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में गोरखपुर निवासी जावेद हुसैन और आसिफ, संत कबीर नगर निवासी प्रवेश त्रिपाठी और राजस्थान निवासी पूरन सिंह शामिल हैं। सभी को हरदासी खेडा नहर पुलिया के पास से 12 जून की रात गिरफ्तार किया गया। डीसीपी ईस्ट दीक्षा शर्मा ने बताया कि यूपी पुलिस का सिपाही पूरन सिंह इस समय चिनहट कोतवाली में तैनात है। इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार दरोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। साथ ही अन्य जिलों और इकाइयों से आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments