भवानीगंज थाना क्षेत्र के भानपुर मस्जिदिया गांव में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना दो भाइयों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करने गए 55 वर्षीय राम सरन की मौत से संबंधित है। जानकारी के अनुसार, भानपुर मस्जिदिया गांव में दो भाइयों के बीच मारपीट हो रही थी। इसी दौरान गांव निवासी राम सरन (55) बीच-बचाव करने पहुंचे। उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। मृतक राम सरन के परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का आरोप लगाया था। परिजनों की तहरीर पर भवानीगंज पुलिस ने 22 जून 2026 को थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 77/2026 दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में हसमत अली उर्फ शब्बू, बाल अपचारी अफसर अली उर्फ टाऊ, बाल अपचारी जीशान उर्फ बिल्ला और आमिना खातून को गिरफ्तार किया है। ये सभी किसमत अली उर्फ चिनकू उर्फ भाटें के पुत्र/पुत्री हैं और भानपुर मस्जिदिया गांव के निवासी हैं। उन्हें संबंधित धाराओं 191(2), 191(3), 103(2), 115(2), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत माननीय न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह, उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल विजय गुप्ता, हरेन्द्र यादव, कांस्टेबल रामबीर यादव, रिज़र्व कांस्टेबल रवि कुमार श्रीवास, रिज़र्व महिला कांस्टेबल रुबी गौतम और बरखा रावत शामिल रहे।
हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार:भवानीगंज के भानपुर मस्जिदिया गांव में हुई थी घटना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












