#बस्ती_न्यूज
सोनहा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म और विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकालने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के पिपरा गौतम (पड़ाव) निवासी चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोनहा क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती ने नगर पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती का यह भी आरोप है कि युवक उसे अपने घर ले गया, जहां उसके साथ जबरन संबंध बनाए गए। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी के परिजनों ने उसका साथ नहीं दिया। इसके बजाय, उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से भगा दिया। घटना के बाद पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को पीड़िता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। इस प्रकरण में कल्लू पुत्र योगेंद्र निवासी पिपरा गौतम, करन, करन के पिता और करन के फूफा अर्जुन (पता अज्ञात) को नामजद किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक चंद्रशेखर राम को सौंपी गई है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:विरोध पर मारपीट, चार नामजद, केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












