Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बयारा में बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल:महिला और बच्चे भी...

बयारा में बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल:महिला और बच्चे भी शामिल, दो बस्ती रेफर


डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर तिलगड़िया के पास गुरुवार रात 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला और एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया है। तिलगड़िया निवासी सद्दाम अहमद (40) अपनी पत्नी शाइस्ता खातून (35) और पुत्र शादाब (11) के साथ बैदौला की तरफ से अपने घर लौट रहे थे। गांव के पास मुड़ते समय उनकी बाइक की बेंवा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार नीरज गौतम (25), निवासी धोबहा (इटवा), से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में नीरज गौतम अचेत हो गए, जबकि सद्दाम अहमद, उनकी पत्नी शाइस्ता और पुत्र शादाब घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा बेवा सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से नीरज और शाइस्ता की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया गया। यूपी-112 पुलिस ने अचेत युवक की पहचान की। डुमरियागंज थाना प्रभारी श्री प्रकाश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments