#बस्ती_न्यूज
बस्ती साउघाट के भादी और पैडा चौराहे के बीच एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। यह वाहन रुधौली, साउघाट से आ रही थी। हादसे में वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से जा टकराई, जिसके बाद लोगों ने शोर मचाया और मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। वाहन में सवार लोगों को हल्की-फुल्की खरोंचें आई हैं, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। हालांकि, टक्कर के कारण गाड़ी को कुछ नुकसान हुआ है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई:बस्ती के भादी और पैडा चौराहे के बीच हुआ हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












