सिद्धार्थनगर में प्रेम-प्रसंग में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक रात को छत पर सोने गया था। सुबह नीचे न उतरने पर उसकी मां उसे जगाने छत पर पहुंचे। वहां खून से लथपथ शव देखकर मां चीखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर अन्य लोग छत पर पहुंच गए। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। युवक के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। ये तीनों युवक के गांव के रहने वाले है। इस घटना से पूरा गांव सहम गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। यह घटना मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्हा शुमाली टोला पिपरहवा में बुधवार को हुई। जानिए पूरी घटना…. मृतक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते मुकेश की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही मोहाना थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले पर जानकारी देते हुए मोहाना थाना अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
सिद्धार्थनगर में प्रेम-प्रसंग में युवक की गला रेतकर हत्या:छत पर खून से लथपथ शव देख चीख उठी मां, गांव के 3 लोगों पर आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












