Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)चार साल की मासूम पर कुत्ते का हमला:घर के बाहर खेलते समय...

चार साल की मासूम पर कुत्ते का हमला:घर के बाहर खेलते समय हमला, अस्पताल में भर्ती


बहराइच। जिले के दरगाह इलाके में रविवार शाम एक चार साल की बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी। चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े, जिसके बाद कुत्ता भाग गया। घायल बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना दरगाह थाना क्षेत्र के नूरुद्दीनचक गांव में हुई। गांव के एक ग्रामीण की चार वर्षीय बेटी जैनब अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक कुत्ते ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। परिजनों के डंडे लेकर दौड़ने पर कुत्ता बच्ची को छोड़कर भाग गया। हमले में जैनब की कमर के निचले हिस्से में गहरा घाव हो गया है। जैनब को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, बच्ची की हालत स्थिर बनी हुई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से इलाके में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments