#बस्ती_न्यूज
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मझौआ खुर्द गांव में सोमवार को एक पुराने जमीनी विवाद ने तूल पकड़ लिया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे तनाव की स्थिति बन गई और मारपीट की आशंका पैदा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर ली। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी वारदात होने से बच गई। पुलिस ने घटनास्थल से चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह को गांव में तनाव और संभावित मारपीट की सूचना मिली थी। इस पर उपनिरीक्षक गामा यादव के नेतृत्व में टीम ने तत्काल दबिश दी। पुलिस ने मौके से चंदू उर्फ चंदेश राजभर, राकेश, फूलचंद और रामनयन को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी जमीन के विवाद को लेकर हिंसक रुख अख्तियार किए हुए थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका और भविष्य में अशांति न फैलाने की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का चालान कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
जमीनी विवाद में चार युवक गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली:वाल्टरगंज के मझौआ खुर्द गांव में पुलिस की त्वरित कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












