Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सदर ब्लॉक के करमागजा स्कूल में नि:शुल्क पुस्तकें वितरित:अभिभावकों से बच्चों को...

सदर ब्लॉक के करमागजा स्कूल में नि:शुल्क पुस्तकें वितरित:अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील

#बस्ती_न्यूज

सदर ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमागजा, करियापार राउत में शनिवार को नामांकित छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुड्डू पांडेय ने सरिता, सत्यम गौतम, सचिन यादव, सूरज, रोशनी, काजल, रिक्की राव, शिमांशु और वंशिका भारती सहित अन्य बच्चों को पुस्तकें वितरित कीं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार जायसवाल ने मुख्य अतिथि को महाकाव्य गीता भेंट कर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान अभिषेक प्रेमी और प्रबंध शिक्षा समिति की उपाध्यक्ष सरिता ने अभिभावकों को शिक्षा का महत्व बताया। उन्होंने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अभिभावकों की सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी है। प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार जायसवाल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ बच्चों तक पहुंचाने की बात भी कही। इस अवसर पर अभिभावक अविनाश, मिथुन, विनोद यादव, नीलू, अनीता यादव और अमित समेत विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments