महराजगंज जनपद के हरिहरपुर स्थित प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान फार्मासिस्ट उमेश चंद्र गुप्ता ने लगभग 20 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराईं। सुबह से ही स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की भीड़ देखी गई, जिनमें बुखार, सर्दी, खांसी, बदन दर्द और अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित लोग शामिल थे। फार्मासिस्ट उमेश चंद्र गुप्ता ने मरीजों को समय पर दवा लेने, स्वच्छता बनाए रखने और बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है, और जरूरतमंद मरीजों को हर संभव सहायता दी जाएगी। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ ने मरीजों के पंजीकरण से लेकर दवा वितरण तक सहयोग किया। मरीजों और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र द्वारा दी जा रही इन सेवाओं की सराहना की और चिकित्सा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
हरिहरपुर स्वास्थ्य केंद्र में 20 मरीजों का निशुल्क इलाज:फार्मासिस्ट ने जांच कर दवाएं उपलब्ध कराईं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












