Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहादुरपुर CHC में एक्स-रे मशीन 20 दिन बाद चालू:मरीजों को मिली राहत,...

बहादुरपुर CHC में एक्स-रे मशीन 20 दिन बाद चालू:मरीजों को मिली राहत, अब नहीं जाना पड़ेगा निजी सेंटर

#बस्ती_न्यूज

कलवारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बहादुरपुर में पिछले करीब 20 दिनों से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन आखिरकार ठीक हो गई। मशीन शुरू होने के बाद मरीजों और उनके तीमारदारों ने राहत की सांस ली है। अब मरीजों को जांच के लिए निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण अस्पताल आने वाले मरीजों को मजबूरी में बाहर निजी जांच केंद्रों पर जाना पड़ रहा था। इससे खासकर गरीब और ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया था। अस्पताल के एक्स-रे तकनीशियन प्रभारी धर्मेंद्र ने बताया कि मशीन में पहले भी तकनीकी खराबी आई थी, जिसे ठीक कराया गया था। हालांकि कुछ दिनों बाद मशीन दोबारा बंद हो गई थी। बुधवार को तकनीशियनों ने मरम्मत कर मशीन को फिर से चालू कर दिया, जिससे अस्पताल में एक्स-रे जांच सुविधा बहाल हो गई है। मरीज अक्षय मौर्य ने बताया कि वह कुछ दिन पहले जांच कराने अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन मशीन खराब होने की वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि मशीन ठीक हो जाने से अब मरीजों को काफी राहत मिलेगी और महंगे निजी सेंटरों पर जांच कराने की मजबूरी खत्म होगी। स्थानीय लोगों ने मांग की कि सरकारी अस्पतालों में बुनियादी जांच सुविधाएं लगातार सुचारु रखी जाएं, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर सस्ती और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments