#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा के गौर ब्लॉक के हलुआ बाजार में सड़क किनारे खुले में कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे गंदगी और जनस्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। हलुआ बाजार स्थित इस रास्ते पर दो विद्यालय हैं, जहां हजारों बच्चे प्रतिदिन पढ़ने आते हैं। कूड़े के ढेर से बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है और उनके स्वास्थ्य पर लगातार खतरा बना रहता है। तेज हवाएं चलने पर कचरा उड़कर विद्यालय परिसर में भी बिखर जाता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जेके इंटर कॉलेज हलुआ बाजार के प्रबंधक संजय कुमार चौधरी ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और इस रास्ते से आने-जाने वाले ग्रामीणों के स्वास्थ्य को देखते हुए तत्काल कार्रवाई आवश्यक है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पर स्वच्छ भारत अभियान का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया है, क्योंकि खुले में कूड़ा फेंकने से अभियान के उद्देश्यों का उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से इस समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण करने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
हलुआ बाजार खुले में कूड़ा, छात्रों के स्वास्थ्य पर खतरा:जेके इंटर कॉलेज प्रबंधक ने जिलाधिकारी से तत्काल निस्तारण की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












