मिठौरा विकासखंड के सिंदुरिया-शिकारपुर मार्ग पर नहर की पटरी पर बड़े पैमाने पर कूड़ा-कबाड़ फेंका जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। सड़क किनारे जमा कचरे के ढेर से स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं और राहगीरों व निवासियों को दुर्गंध व गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों पप्पू, राजू गुप्ता और पवन मोदनवाल ने बताया कि चौराहे और आसपास के क्षेत्रों से निकलने वाला कूड़ा नियमित रूप से नहर किनारे डाला जा रहा है। उनका आरोप है कि कचरा एकत्र करने के लिए स्थान निर्धारित होने के बावजूद समय पर उठान नहीं होता, जिससे कूड़े का ढेर लगातार बढ़ रहा है। इस गंदगी के कारण क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित हो रहा है और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया है। हालांकि, अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से नहर पटरी पर जमा कूड़े की तत्काल सफाई कराने और नियमित कचरा निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों का उद्देश्य क्षेत्र को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाना है। इस संबंध में बीडीओ राहुल सागर ने बताया कि रोस्टर के अनुसार सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि नहर किनारे जमा कूड़े का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा और भविष्य में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नहर किनारे कूड़ा फेंका जा रहा:सिंदुरिया-शिकारपुर मार्ग पर बढ़ी गंदगी, संक्रामक बीमारियों का खतरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












