#बस्ती_न्यूज
बस्ती सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बनगवा द्वितीय स्थित भिटिया चौराहे पर इन दिनों गंदगी और अव्यवस्था का बोलबाला है। चौराहे के चारों ओर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौराहे पर जमा कचरा सड़ रहा है, जिससे लगातार दुर्गंध उठ रही है। इस कारण वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सफाई न होने से उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है, साथ ही आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त है। भीषण गर्मी के मौसम में यह सड़ता हुआ कूड़ा संक्रामक बीमारियों को न्योता दे रहा है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो क्षेत्र में महामारी फैल सकती है। स्थानीय निवासियों, जिनमें अरविंद कुमार, सर्वेश शुक्ला, रवि शुक्ला, लक्ष्मण कुमार और धमेश्वर गुप्ता शामिल हैं, ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण कराने की मांग की है। इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी सदर, शिवमणि से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
भिटिया चौराहे पर लगा कूड़े का ढ़ेर:स्थानीय निवासियों को संक्रामक बीमारियों का खतरा, बीडीओ ने निस्तारण का निर्देश दिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












