Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिसवा में गायत्री महायज्ञ का समापन:महापूर्णाहूति व संस्कारों के साथ वेदमाता गायत्री...

सिसवा में गायत्री महायज्ञ का समापन:महापूर्णाहूति व संस्कारों के साथ वेदमाता गायत्री की महिमा का हुआ वर्णन


सिसवा नगरपालिका के श्रीरामजानकी मंदिर स्थित गायत्री शक्ति पीठ में चल रहे द्वादश वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित गायत्री महायज्ञ और श्रीमद्भागवत पुराण कथा का शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। समापन दिवस पर शक्तिपीठ में सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु उमड़ पड़े। सर्वप्रथम देवपूजन किया गया, जिसके बाद महापूर्णाहुति के लिए सामूहिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि और प्रवचनकर्ता सुरेंद्र लाल ने दीक्षा संस्कार, पुंसवन संस्कार और विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराए। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उन्होंने वेदमाता गायत्री की महिमा का वर्णन किया और गुरुदीक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर अनिल जायसवाल, ई. सुरेश खरवार, जयप्रकाश विश्वकर्मा, रामचन्द्र विश्वकर्मा, दिलीप जायसवाल, विवेक जायसवाल, अभिमन्यु जायसवाल, विनोद चौधरी, अश्वनी रौनियार, रामउग्रह चौधरी, रामचन्द्र चौहान, जयराम जायसवाल, प्रिया रौनियार, शकुंतला जायसवाल, निर्मला खरवार, उर्मिला रौनियार, पिंकी जायसवाल, मीना खरवार, कविता विश्वकर्मा, गायत्री जायसवाल, सोनी विश्वकर्मा, कविता चौरसिया, मनी जायसवाल, रिद्धि जायसवाल, सोनम जायसवाल, रेणु जायसवाल और शोभा जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments