लखनऊ। सहकारिता भवन, हजरतगंज में भोजवाल फाउंडेशन द्वारा भोजवाल (भुर्जी) समाज का भोजवाल चौधरी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के भोजवाल समाज के चौधरी, मनोनीत सभासद, पत्रकार, अधिवक्ता, अध्यापक एवं हाल ही में चयनित पीसीएस अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण भोजवाल आजाद ने प्रदेश सरकार से एक करोड़ भोजवाल समाज के लिए श्री अन्नकला बोर्ड गठित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बोर्ड बनने से समाज के लगभग एक करोड़ लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे।
प्रदेश कोषाध्यक्ष इंजीनियर उमाशंकर भोजवाल ने कहा कि सरकार जल्द बोर्ड का निर्माण करे ताकि योजनाओं का लाभ पूरे समाज तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन जल्द ही 403 विधानसभाओं में भोजवाल जागरूकता अभियान चलाएगा।
समारोह में रामजी भोजवाल, शिवनाथ भोजवाल, रवि भोजवाल, दिलीप भोजवाल, हरीश भोजवाल, मलिकदीन भोजवाल, दिनेश भोजवाल, राजेश भोजवाल, ज्ञानेश भोजवाल, उमा शंकर, गौरी शंकर, डॉ. मनोहर कुमार कानू, डॉ. मृत्युंजय गुप्ता, विष्णु भोजवाल, अशोक कुमार भोजवाल, शिवराम, दिलीप कुमार, युगल किशोर, गीता देवी, राम तीरथ, अमित कुमार, सुरेश मोदी, रमन भोजवाल, संतोष भोजवाल, ओमप्रकाश भोजवाल, विजय भोजवाल, बजरंगी लाल, अरुण कुमार, ज्ञानचंद, रोहित भोजवाल, माधुरी देवी, आलोक कुमार, शुभम, रवीश कुमार, अनिल कुमार, पवन कुमार, शेषधर, राहुल, महेंद्र, इंद्रपाल, राज किशोर, मनीष देव भोजवाल, रामगोपाल भोजवाल, राजन भोजवाल, दुर्गा देवी भोजवाल, वर्षा भोजवाल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।












