Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कंजौरा में राजकीय नलकूप दो माह से खराब:किसानों को धान की रोपाई...

कंजौरा में राजकीय नलकूप दो माह से खराब:किसानों को धान की रोपाई में हो रही परेशानी

#बस्ती_न्यूज

बहादुरपुर विकासखंड के राजस्व गांव कंजौरा में स्थित राजकीय नलकूप संख्या 332 बीजी पिछले दो महीने से खराब पड़ा है। इसके कारण किसानों को सिंचाई और धान की रोपाई के लिए पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने इस संबंध में संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों से कई बार शिकायत की है। हालांकि, बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद नलकूप की मरम्मत अभी तक नहीं की जा सकी है। किसान अमित कुमार, आदित्य, अर्जुन, ओंकार, अवधेश और रंजीत कुमार ने बताया कि यदि नलकूप की मरम्मत समय पर नहीं हुई, तो धान की रोपाई में काफी देरी हो जाएगी। इससे फसल की पैदावार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ना तय है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments