HomeHealth & Fitnessशिवोहम संस्थान का भव्य भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

शिवोहम संस्थान का भव्य भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

लखनऊ। गोमती नगर के विभव खंड में शिवोहम सेवा संस्थान द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन डायरेक्टर पूनम सिंह और सी बी सिंह ने किया। इस अवसर पर पूड़ी सब्जी छोले चावल और बूंदी का वितरण किया।

पूनम सिंह ने कहा पिछले कई सालों से विशाल भंडारे का आयोजन परिवार के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। इस बार हमारी संस्था की पदाधिकारी ने भंडारे में हिस्सा लिया। भक्तों को प्रसाद वितरण किया उन्होंने कहा नर सेवा नारायण सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं होती है।

भूखे को खाना खिलाना गर्मी में लोगों को पानी पिलाना मिठाई खिलाना फल खिलाना बहुत पुन्य का कार्य होता है। उन्होंने कहा की हमें अपने बच्चों को हमेशा ऐसे संस्कार देने चाहिए कि वह धर्म के मार्ग पर चले और अधिक से अधिक लोगों की सेवा करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments