HomeHealth & Fitnessजीआरपी की कार्रवाई: ट्रेन में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ढाई लाख...

जीआरपी की कार्रवाई: ट्रेन में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ढाई लाख के जेवर बरामद

जबलपुर। ट्रेनों में बढ़ते चोरी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जीआरपी जबलपुर की टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 (इटारसी छोर) पर विशेष चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा।

पकड़े गए आरोपी की पहचान कटनी के जालपा वार्ड निवासी विवेक वैद्य के रूप में हुई है। उसे सोमवार को थाने लाकर पूछताछ की गई, जहां उसने करीब 11 महीने पहले ट्रेन क्रमांक 09066 हमसफर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से एक पिट्ठू बैग चोरी करना स्वीकार किया।

सोमवार को थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि बैग में सोने-चांदी के जेवरात, दो मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। चोरी के बाद आरोपी जेवर बेचने के लिए जबलपुर आया था, लेकिन सफल नहीं होने पर सामान वापस अपने साथ कटनी ले गया।

जीआरपी ने आरोपी के कब्जे से एक सोने का मंगलसूत्र, सोने की चेन, दो सोने की बालियां, एक छोटा लॉकेट और एक जोड़ी चांदी की पायल बरामद की है। जब्त किए गए जेवरों की कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments