Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)तेज आंधी-तूफान से 132 केवी टावर क्षतिग्रस्त:इटवा तहसील की विद्युत आपूर्ति ठप,...

तेज आंधी-तूफान से 132 केवी टावर क्षतिग्रस्त:इटवा तहसील की विद्युत आपूर्ति ठप, मरम्मत कार्य जारी


सिद्धार्थनगर, इटवा: शुक्रवार को आई तेज आंधी और बारिश ने इटवा तहसील क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया। इस प्राकृतिक आपदा के कारण 132 केवी का एक विद्युत टावर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज क्षेत्र के हथियवा के पास स्थित 132 केवी विद्युत टावर तेज आंधी-तूफान की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद इटवा, खुनियांव, कठौतिया, पचमोहनी, बेलवा और बढ़नी सहित कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से आम जनजीवन पर गहरा असर पड़ा है। पेयजल सहित अन्य आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इटवा के अवर अभियंता अंकुश ने बताया कि डुमरियागंज से आने वाली 132 केवी लाइन का टावर क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं और जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। अवर अभियंता अंकुश ने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments