HomeHealth & FitnessAi इनोवेशन का ग्लोबल हब बन रहा भारत’, Amazon CEO ने बांधे...

Ai इनोवेशन का ग्लोबल हब बन रहा भारत’, Amazon CEO ने बांधे तारीफों के पुल

नई दिल्ली। भारत आए एमेजॉन सीईओ एंडी जेसी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भारत, एआई इनोवेश में ग्लोबल हब बनने जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, जेसी ने कहा है कि भारत, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इनोवेशन के मामले में दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण केंद्रों में से एक है। देश की तेजी से डिजिटल चीजों को अपनाने की क्षमता और शानदार इंजीनियरिंग टैलंट की बदौलत भारत अब टेक्नोलॉजी का कंस्यूमर नहीं, उससे बनाने वाला बिल्डर बन गया है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी टेक दिग्गज ने भारत की तारीफ की है। एक वक्त पर देश की अलोचना करने वाले ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन भी Ai के क्षेत्र में भारत के कसीदे गढ़ रहे हैं। उनकी कंपनी ओपनएआई, देश में अपना कामकाज बढ़ा रही है। गूगल और मेटा जैसी कंपनियां पहले से भारत में एआई के क्षेत्र में कामकाज बढ़ा रही हैं। इसकी एक वजह देश का एआई इकोसिस्टम है।

Ai अपनाने में भारत कितना आगे?
PIB की एक रिपोर्ट बताती है कि भारत में AI अब सिर्फ रिसर्च लैब्स या बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं है। यह हर लेवल के लोगों तक पहुंच रहा है।
हेल्थकेयर से लेकर एग्रीकल्चर तक में एआई इस्तेमाल हो रहा है। पर्सनलाइज्ड लर्निंग में भी लोगों की मदद कर रहा है।
आंकड़े बताते हैं कि भारत के टेक और AI इकोसिस्टम में 60 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला हुआ है।
देश में 1800 से अधिक ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स हैं। इनमें से 500 से अधिक सेंटर्स पूरी तरह AI पर फोकस्ड हैं।
देश में लगभग 1.8 लाख स्टार्टअप्स हैं और पिछले साल शुरू हुए नए स्टार्टअप्स में से करीब 89% ने अपने प्रोडक्ट्स या सर्विसेज में AI का इस्तेमाल किया।
नैसकॉम एआई एडॉप्शन इंडेक्स में भारत का स्कोर 4 में से 2.45 है। देश के 87% एंटरप्राइज एक्टिव रूप से AI सॉल्यूशंस का उपयोग कर रहे हैं।
AI अपनाने में इंडस्ट्रियल व ऑटोमोटिव, कंस्यूमर गुड्स व रिटेल, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज व इंश्योरेंस (BFSI) और हेल्थकेयर सेक्टर आगे हैं।
एक सर्वे के अनुसार, लगभग 26 फीसदी भारतीय कंपनियों ने बड़े पैमाने पर AI परिपक्वता यानी मैच्युरिटी हासिल कर ली है।

Jassy चाहतें हैं एआई के साथ और गहरा उतरे भारत
रिपोर्टों के अनुसार, एमेजॉन सीईओ- ‘जेसी’ चाहते हैं कि भारत एआई को अपनाने में और गहराई से उतरे। अधिकारियों के साथ एक बैठक में एमेजॉन सीईओ का मुख्य फोकस यही था कि बिजनेसज किस तरह से एआई को सिर्फ एक्सपेरिमेंट के रूप में प्रयोग ना करें, वह उससे इम्पैक्ट लाकर दिखाएं।
एमेजॉन सीईओ ने कहा है कि एआई उनकी जिंदगी की सबसे क्रांतिकारी तकनीक है। भारत वो जगह होगी जहां कुछ सबसे महत्वपूर्ण एआई ऐप्लिकेशन बनेंगी। अपनी भारत यात्रा के दौरान एंडी जेसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments