HomeHealth & Fitnessमॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन लूटने वाला गिरफ्तार, चेन और...

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन लूटने वाला गिरफ्तार, चेन और मोटरसाइकिल बरामद

लखनऊ। जानकीपुरम क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लूटी गई दो टूटी हुई चेन और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 21 जून को जानकीपुरम के सेक्टर-एफ निवासी रश्मि भटनागर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सुबह 7 बजे वह अपने पति आलोक कुमार के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। उषा वाटिका पार्क के पास टहल रही थी। तभी बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन लूट ली। मामले में जानकीपुरम थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। 

जांच के दौरान टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को सीडीआरआई रोड से आरोपी राजपाल उर्फ दीपक कुमार (29) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से सीतापुर संधना के गढ़ी खेरवा गांव का रहने वाला है और मौजूदा समय में बीकेटी के बरगदी इलाके में किराए पर रहकर पेंटिंग का काम करता है। पूछताछ में आरोपी ने जानकीपुरम की वारदात कबूल कर ली। उसके पास से लूटी गई चेन और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने करीब 15 दिन पहले बीकेटी क्षेत्र में भी चेन लूट की एक अन्य वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने बीकेटी थाने से संपर्क किया तो मुकदमा दर्ज मिला। उस मामले में छीनी गई एक टूटी चेन भी आरोपी के कब्जे से बरामद हुई है। आरोपी ने बताया वह महंगे शौक के चलते चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments