Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर के इटवा में प्राथमिक विद्यालय से चोरी:ताला तोड़कर गैस सिलेंडर व...

सिद्धार्थनगर के इटवा में प्राथमिक विद्यालय से चोरी:ताला तोड़कर गैस सिलेंडर व मिड डे मील राशन ले उड़े चोर


इटवा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। प्राथमिक विद्यालय गनवरिय पश्चिम में अज्ञात चोरों ने रसोईघर और कार्यालय का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर सहित मिड डे मील का राशन और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत और स्कूल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक विजेंद्र प्रताप की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। रात के अंधेरे में वारदात, स्कूल का पूरा स्टॉक साफ जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात अज्ञात चोर स्कूल परिसर में घुसे और रसोईघर व कार्यालय के ताले काट दिए। इसके बाद उन्होंने सामान समेटना शुरू कर दिया। चोर एक गैस सिलेंडर के अलावा मिड डे मील का राशन, चार बोरी अनाज, साउंड सिस्टम, कड़ाही, भगौना और आंगनबाड़ी किट (खेल एवं शिक्षण सामग्री) भी उठा ले गए। सुबह स्कूल खुलने पर जब स्टाफ पहुंचा तो ताले टूटे और सामान गायब देखकर हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच में जुटी, सुराग तलाशे जा रहे थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है। लगातार चोरियों से शिक्षकों में आक्रोश परिषदीय विद्यालयों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर शिक्षकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ला ने कहा कि सरकार स्कूलों में सुविधाएं तो दे रही है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है। उन्होंने मांग की कि सभी परिषदीय विद्यालयों में चौकीदारों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूलों में बार-बार हो रही चोरी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और सरकारी संसाधनों का नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से स्कूलों की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और चोरों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments