परतावल स्थित नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात अहिल्याबाई नगर (देवीपुर) में बिजली के तार लटकने से बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। यहां 63 केवीए के ट्रांसफार्मर पर लगभग 200 बिजली कनेक्शनों का अत्यधिक भार है, जिससे तार नीचे लटक गए हैं। स्थानीय निवासियों ने कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड होने के कारण इस समस्या पर चिंता व्यक्त की है और समाधान की मांग की है। ग्रामीणों ने 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। इस समस्या को लेकर वार्डवासियों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी से शिकायत की। त्रिपाठी ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने तत्काल विद्युत अवर अभियंता जुगनू अंसारी को अवगत कराया। अवर अभियंता अंसारी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अवर अभियंता जुगनू अंसारी ने बताया कि पूर्व में पोल लगाने का प्रयास किया गया था, लेकिन खेतों में फसल होने के कारण काम नहीं हो सका था। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान समस्या से विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और जल्द ही इसके समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान मौके पर राकेश सिंह, दयाशंकर, पप्पू सिंह, लक्ष्मण प्रजापति, कृपाल पाण्डेय, संजय सिंह, मोहद्दीन अंसारी, चंदन गौड़, मनीष गौड़, इंद्रजीत, श्यामसुंदर सिंह, राम बेलास सिंह सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
वार्ड में लटके बिजली के तार बने खतरा:परतावल में 63 केवीए ट्रांसफार्मर पर 200 कनेक्शन का अधिक भार, नया लगाने की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












