महराजगंज के सदर क्षेत्र के बागापार चौराहा स्थित साधन सहकारी समिति परिसर में बना सामुदायिक शौचालय बंद पड़ा है। इसके मुख्य दरवाजे पर ताला लटका होने से बाजार आने-जाने वाले लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह शौचालय अक्सर बंद रहता है, जिसके कारण जरूरत के समय लोगों को निराश होकर लौटना पड़ता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सार्वजनिक सुविधा के लिए बनाए गए इस शौचालय का नियमित संचालन न होने से इसका मूल उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है। शौचालय बंद रहने से विशेषकर बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को अधिक दिक्कतें हो रही हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में संबंधित अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी है। उमेश मिश्रा, ओमप्रकाश यादव, काशी प्रसाद, दृगपाल चौधरी, प्रभुदयाल, हरेंद्र कुमार, रणविजय चौधरी, दिलीप कुमार, पुरुषोत्तम गुप्ता और सुरेंद्र मोदनवाल सहित कई स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से शौचालय को नियमित रूप से खुलवाने और उसकी साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। इस संबंध में पीडी रामदरश चौधरी ने बताया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान करा दिया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में सामुदायिक शौचालय में लटका ताला:बाजार आने-जाने वाले लोगों को हो रही परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










