Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रामगढ़ में निकली 'हर घर तिरंगा' यात्रा:अमर शहीद धर्मराज सिंह स्मृति द्वार...

रामगढ़ में निकली ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा:अमर शहीद धर्मराज सिंह स्मृति द्वार से हुई शुरू

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के रामगढ़ खास क्षेत्र में शुक्रवार को ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा रामगढ़ गांव के अमर शहीद धर्मराज सिंह चौराहा स्थित स्मृति द्वार से शुरू हुई। इसमें गांव के ग्रामीण और अमर शहीद धर्मराज सिंह के वंशज शामिल हुए। यात्रा रामगढ़ चौराहे से होते हुए गांव के विभिन्न पुरवों से गुजरी। अंत में यह वापस रामगढ़ चौराहे पर स्थित अमर शहीद धर्मराज सिंह स्मृति द्वार पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। इस अवसर पर कृपा शंकर सिंह, प्रताप बहादुर सिंह (मन्ने), रामगढ़ के प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह, दुर्गा शंकर सिंह, लाल बहादुर श्रीवास्तव, ध्रुव नारायण मिश्रा, डॉ. घनश्याम सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक वर्मा, वीर बहादुर सिंह और चंद्रभान तिवारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular